Breaking News

एसपीएम नवीन मिल की सौगात पर सांसद दर्शन चौधरी का बीएमएस ने किया भव्य स्वागत*

 

नर्मदापुरम। (अजय सिंह राजपूत) - एसपीएम नवीन पेपर मिल की सौगात केंद्र से स्वीकृत होने पर हर्षोत्साहित भारतीय मजदूर संघ एसपीएम ने सांसद श्री दर्शन चौधरी का भव्य स्वागत कर आभार जताया। सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी का स्वागत कार्यक्रम एसपीएम गेट न 2 मुख्य कारखाने पर हुआ, जहाँ आयोजकों सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि एसपीएम को नवीन पेपर मशीन पीएम 6 सांसद श्री चौधरी के अथक प्रयास से 1768 करोड़ की सौगात मिली है। सांसद श्री चौधरी ने सांसद बनते ही क्षेत्र विकास के लिए प्रमुख महत्त्वपूर्ण मुद्दे और जनता हितैषी माँग मोदीनीत भाजपा केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाते आए हैं। सांसद ने एसपीएम नवीन मशीन की मांग को लेकर जुलाई 2024 को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन को पत्र लिखा था। जिसका सकारात्मक परिणाम 1768 करोड़ स्वीकृति सबके सामने है। 

गौरतलब रहे कि प्रतिभूति कागज कारखाना नर्मदा पुरम (Security Paper Mill – एसपीएम पीएम पीएम 6 के आधुनिकीकरण एवं विस्तार हेतु नवीन अत्याधुनिक पेपर मशीन की स्थापना को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा स्वीकृति के पश्चात शनिवार को लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी SPM नर्मदापुरम पहुंचे। जहां प्रतिभूति कागज कारखाना के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मजदूर संघ के पदाधिकारी ने ढोल नगाड़ों के साथ सांसद श्री चौधरी का उत्साहपूर्ण स्वागत किया। यह स्वागत क्षेत्र में व्याप्त खुशी, विश्वास और आशा का प्रतीक रहा।

विदित रहे कि कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के लिए ₹1788 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे कारखाने की उत्पादन क्षमता में वृद्धि, बुनियादी ढांचे का उन्नयन तथा गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित होगा। यह उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक स्वीकृति के पीछे नर्मदापुरम–नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी के निरंतर, संवेदनशील एवं प्रभावी प्रयास निर्णायक रहे हैं। सांसद श्री चौधरी ने समय-समय पर निर्मला सीतारमण के समक्ष प्रतिभूति कागज कारखाना, नर्मदापुरम के आधुनिकीकरण एवं विस्तार की मांग को मजबूती से रखा तथा इस विषय को लोकसभा में भी प्रभावी ढंग से उठाया। उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप यह राष्ट्रीय महत्त्व की परियोजना साकार हो सकी।

इस अवसर पर तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा बीएमएस अध्यक्ष संजीव राणा, महामंत्री संजय उपाध्याय संगठन मंत्री अनिल तोमर अध्यक्ष- संजीव कुमार सांगवान (राणा),महामंत्री संजय उपाध्याय,कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार प्रजापति,संगठन मंत्री अनिल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेन्द्र गौर , पवन कुमार बौधरी,उपाध्यक्ष हरिशंकर चौधरी, खुमान सिंह ठाकुर, चंदन सिंह झांझोट, प्रदीप कुमार अहिरवार ,उमेश सिंह राजपूत,नीरज कुमार पटेरिया, राहुल यादव,मंत्री नितिन जिगने, ब्रजेश शांडिल्य, विजय कुमार बैठे, शिवम उपाध्याय,शैलेन्द्र सिंह राजपूत, कोषाध्यक्षवैभव ठाकुर,सह-कोषाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश मैना जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी नगर पालिका अध्यक्ष महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे दीपेंद्र राजपूत,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में मजदूर संघ के पदाधिकारी आम नागरिकों की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं