रानी अवन्ति बाई लोधी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण,
गोटेगांव की रानी अवंती बाई कृषि उपज मंडी समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल ने रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं मुख्य अतिथि प्रहलाद सिंह पटैल, पूर्व राज्यमंत्री एवं लोधी, लोधा, लोध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटैल, पूर्व विधायक गोटेगांव हाकम सिंह चड़ार, विधायक गोटेगांव महेन्द्र नागेश, भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मणिनागेन्द्र सिंह फाउंडेशन गोटेगांव के सचिव सरदार सिंह पटैल तथा लोधी समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फलित सिंह पटैल की भी उपस्थिति रही।
वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था।
गोटेगांव मंडी परिसर में उनकी प्रतिमा की स्थापना और अनावरण उनके शौर्य, बलिदान और देशभक्ति को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और उपस्थित लोगों ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान को याद किया।
गोटेगांव में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का यह भव्य अनावरण निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों को उनके साहस और देशभक्ति से प्रेरणा देने का कार्य करेगा।
कोई टिप्पणी नहीं