नगर पालिका कार्यालय में गरिमामय समारोह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
नरसिंहपुर/गोटेगांव:- (मोहन सिंह राजपूत)- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद गोटेगांव के कार्यालय प्रांगण में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री जालमसिंह पटेल रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक महेंद्र नागेश, पूर्व विधायक हाकमसिंह चढ़ार एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार जैन उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूनम जितेंद्र ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद डॉ. जितेंद्र चौबे ने किया। अतिथियों का स्वागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्येंद्र सालवार, उपयंत्री सुश्री मिनी विश्वकर्मा एवं देवकुमार गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा पंकज चौकसे सहित सभी पार्षदगण, एल्डरमैन एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति के उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
हैशटैग
#स्वतंत्रता_दिवस #स्वतंत्रता_दिवस2026 #15अगस्त #IndependenceDay #नगरपालिका_गोटेगांव #गोटेगांव #Gotegaon #स्वतंत्रता_दिवस_समारोह #गरिमामय_समारोह #ध्वजारोहण #देशभक्ति #राष्ट्रभक्ति #आजादी_का_अमृत_महोत्सव #तिरंगा #मध्यप्रदेश #नरसिंहपुर #स्थानीय_समाचार #Newsexpress18

कोई टिप्पणी नहीं