Breaking News

कोरोना संकट के बीच दूरदर्शन पर हो रहा रामायण और महाभारत सीरियल का प्रसारण उत्साह पूर्वक देख रहे लोग

न्यूज़ एक्सप्रेस18/ 02 अप्रैल 2020 (अजय सिंह राजपूत)- कोरोना वायरस महामारी से बचने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्पूर्ण भारत में 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया है।
लॉक डाउन के दौरान अधिक से अधिक लोग अपने अपने घरों में रहें, इसको लेकर शासन द्वारा कई फैसले लिए जा रहे है।
इसी के चलते जनता की मांग पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत का प्रसारण शुरू किया है।
जिसका आम जनता द्वारा हृदय से स्वागत किया जा रहा है। घर घर रामायण की चौपाइयां गूँज रही हैं।
छोटे छोटे बच्चों को भी रामायण के बारे में जानने और समझने का अवसर मिल रहा है।
बच्चे उत्सुकता पूर्वक भारतीय संस्कृति को समझने का प्रयास कर रहे हैं। सुबह 9 बजे और रात्रि 9 बजे घरों में सभी लोग टीवी के सामने बैठ जाते हैं, और परिवार सहित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र को आत्मसात कर रहे हैं।

2 टिप्‍पणियां:

  1. Thank You so much for sharing this helpful news
    Please visit this site
    https://www.naukriind.com/2020/04/the-rumors-of-coronavirus.html

    जवाब देंहटाएं
  2. Mein kafi kush hu ki hamari bachpan ki yade phirse achi ho rahi hain kyki ye dono serial hum nachpan mein dekha kiya karte the . Aur ab bhi dekne ko mil rahi hain.
    https://dailytoq.com

    जवाब देंहटाएं