Breaking News

चोरों ने जेवर,मोबाइल सहित नगद 55 हजार रूपये किये पार, पुलिस जुटी जांच में



न्यूज़ एक्सप्रेस18- नरसिंहपुर/गोटेगांव:- गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बगासपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखी पेटी से सोने का हार 3 तोला, झुमकी 1.5 तोला, चांदी की पायल-बिछिया, 55,000 नगद और मोबाइल फोन चोरी करके फरार हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम बगासपुर निवासी उजयार पटेल (50 वर्ष) पुत्रीशाला मोहल्ला में रहते हैं। रात में घर में घुसे चोरों ने पेटी का ताला तोड़कर कीमती गहने व नकदी पर हाथ साफ किया। चोरी हुआ मोबाइल का नंबर 8817763327 बताया गया है। घटना की शिकायत पीड़ित ने गोटेगांव थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है। चोरी की वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है

कोई टिप्पणी नहीं