Breaking News

चातुर्मास अनुष्ठान पूर्ण कर गोटेगांव पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती



न्यूज़ एक्सप्रेस 18- (मोहन सिंह राजपूत) नरसिंहपुर/गोटेगाँव:- चातुर्मास व्रत अनुष्ठान संपन्न होने पर ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज सोमवार दोपहर लगभग 2:00 गोटेगांव पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
      दो माह पूर्व गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ हुए चातुर्मास व्रत अनुष्ठान का अनंत चतुर्दशी पर समापन हुआ चातुर्मास अनुष्ठान के समापन पर शंकराचार्य जी मुंबई से दिल्ली पहुंचे वहां से विमान के जरिए जबलपुर उनका आगमन हुआ, जबलपुर पहुंचने पर गोटेगांव से पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालुओं ने उनके भव्य अगवानी की तत्व प्रांत शंकराचार्य जी महाराज गोटेगांव पहुंचे जहां श्री देव ठाकुर बाबा मंदिर में उनका भव्य स्वागत किया गया, श्री देव ठाकुर बाबा मंदिर में शंकराचार्य जी के भक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, इंजीनियर सरदार सिंह पटेल, विधायक महेंद्र नागेश सहित अन्य जनप्रतिनिधि श्रद्धालु बांधुओ को उनके दिव्य आशीर्वचन प्राप्त हुए। महाराज जी का पादुका पूजन ठाकुर बाबा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुलायम सिंह पटेल के द्वारा किया गया साथ ही महाराज जी को गौदान किया। इस अवसर पर नगर के श्रद्धालु एवं गणमान्यजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं