Breaking News

उदयपुरा जनपद सीईओ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा


रायसेन/उदयपुरा:- 22 मार्च 2023 (डालचंद लोधी)- रायसेन जिले की उदयपुरा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर लगे मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप, उदयपुरा विधायक के हस्तक्षेप के बाद किया गया पद से प्रथक।
उदयपुरा जनपद के सी ई ओ अभिषेक गुप्ता पर जनपद की 68 ग्रामपंचायतों के जनपद सदस्य, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायकों सहित अन्य कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार और मनमानी पूर्ण रवैये के आरोप लगाते हुए हड़ताल पर चले गए थे।
कर्मचारियों ने एसडीएम से लेकर कलेक्टर तक से शिकायत की और सीईओ को हटाने को लेकर ज्ञापन भी दिए, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
तदुपरान्त स्थानीय विधायक ने कर्मचारियों की समस्या को विधानसभा के पटल पर ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के समक्ष रखा, जिसपर संज्ञान लेते हुए सीईओ को तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए उनके स्थान पर वृंदावन मीणा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
ज्ञातव्य हो कि पंचायत कर्मचारी, सीईओ के मनमानी पूर्ण कार्यशैली के विरोध में सामूहिक हड़ताल पर चले गए थे, कर्मचारी संघ की मांग थी कि सीईओ का अन्यत्र तबादला किया जाए, अन्यथा संयुक्त मोर्चा द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
जिसपर संज्ञान लेते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेश पर रायसेन कलेक्टर ने सीईओ अभिषेक गुप्ता को पद से हटाते हुए उनके स्थान पर बृन्दावन मीणा को उदयपुरा जनपद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा, जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली।

कोई टिप्पणी नहीं