हत्या या हादसा? ठेमी थाना क्षेत्र में अंकित पाल की मौत पर उठे गंभीर सवाल
हत्या या हादसा, अंकित पाल की मौत पर उठे सवाल
नरसिंहपुर से बड़ी खबर,
ठेमी थाना क्षेत्र में युवक अंकित पाल की मौत का मामला अब सवालों के घेरे में है। मृतक के पिता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने बेटे की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है।
अंकित शासकीय विवेकानंद कॉलेज, नरसिंहपुर में प्रथम वर्ष का छात्र था और 9 सितंबर को कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था।
परिजनों के मुताबिक, दोस्तों ने बताया कि रात करीब 10 बजे अंकित को परशुराम चौराहा, स्टेशनगंज के पास छोड़ा गया था। इसके बाद उसकी मौत की खबर परिवार तक पहुंची।
पिता का सवाल है—अगर अंकित को चौराहे पर छोड़ा गया था, तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सच्चाई सामने क्यों नहीं लाई जाए?
परिजनों ने हत्या, आपराधिक साजिश और साक्ष्य मिटाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
अब पुलिस जांच और साक्ष्यों से ही साफ होगा—अंकित की मौत हादसा थी या हत्या?
latest news, hindi news, top news, ठेमी थाना, अंकित पाल, पुलिसिया जांच, मौत पर सवाल, जांच की मांग, परिवार का आरोप, गंभीर आरोप, ग्रामीण रोष, जांच शुरू, संदेह के घेरे, अपराध समाचार, संदिग्ध मौत, मौत, सामुदायिक, सवाल, गुमशुदा, हादसा, जांच, संदिग्ध, साजिश
कोई टिप्पणी नहीं