Breaking News

जिले में अवैध शराब के खिलाफ मातृशक्ति की हुंकार गांवों में खुलेआम शराब बिक्री का आरोप, महिलाओं ने SP से की कार्रवाई की मांग

NE18:- नरसिंहपुर जिले में अवैध शराब और बढ़ते नशे के खिलाफ अब मातृशक्ति लगातार आवाज उठा रही है। ताजा मामला जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत सूरजगांव के ग्राम अंडिया का है।


गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं कथित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि गांव में शराब बिक्री की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।


महिलाओं ने कहा कि गांव में शराब और नशे के बढ़ते प्रभाव से परिवार और समाज पर विपरीत असर पड़ रहा है। वहीं, जिले के अन्य गांवों से भी अवैध शराब के खिलाफ मातृशक्ति की आवाज लगातार सामने आ रही है।


इसके साथ ही महिलाओं ने गांव की पेयजल समस्या को लेकर भी कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा। उनका कहना है कि पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


अब महिलाओं की शिकायतों पर पुलिस और प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, यह देखने वाली बात होगी।


महिलाओं का विरोध, शराबबंदी, महिला आवाज, जिला अभियान, अवैध शराब, सामाजिक जागरूकता, नशे के खिलाफ, दारू बंदी, समाज सुधार, मातृशक्ति, महिला शक्ति, hindi news, सामाजिक बुराई, गांव की आवाज, जन आंदोलन, जिले की खबर, शराब बंदी, जागरूकता, अवैध धंधा, ग्रामीण महिला, जिल्हा, गांव की नारी, समाज सेवा, नशा मुक्ति

कोई टिप्पणी नहीं