Breaking News

महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य जिले में चलाए गए अभियान अभिमन्यु”का हुआ समापन


नरसिहपुर:-19 जून 2023(आशीष दुबे)-  पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा दिनांक 12 जून 2023 से 19 जून 2023 तक चलाए जा रहे अभियान ‘‘अभिमन्यू" का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। समाज में लड़कों/ पुरूषों को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर रूढिवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। इस हेत संपूर्ण प्रदेश में विशेष जागरूकता अभियान "अभिमन्यु"  संचालित किया गया था। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला नरसिंहपुर में भी पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में अभिमन्यु अभियान चलाया गया जिसका जिले वासियों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया गया।
 जागरूकता रैली/नुक्कड सभाओं के माध्यम से आमजनों तह पहुचाया गया संदेश :- ‘‘अभिमन्यु" अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस की टीमों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रैली के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचकर वहां अभिमन्यु कटआऊट का सेल्फी पांइट लगाकर लोगों को अभियान के मुख्य उद्देश्य के संबंध में संदेश दिया गया एवं महिलाओं के लिये सुरक्षित माहौल निर्मित हो इसके लिये लड़को/पुरूषों को महिलाओं के प्रति सम्मान व उनकी सुरक्षा में वे पूर्ण सहभागी बनने के लिये प्रेरित किया गया।
 महिला सुरक्षा को लेकर जारी किए गए हेल्पलाईन नम्बरों की दी गयी जानकारी :- उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) राजेश्वरी कौरव एवं नरसिंहपुर पुलिस टीम द्वारा महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसे अपराधो एवम ऐसे अपराधो की रोकथाम हेतु बने कानूनों के बारे समझाया गया साथ ही उपस्थित बालक बालिकाओं उनके परिजनों को जेंडर सेंस्टाइजेशन के संबंध में समझाया साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100, चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 आदि का प्रचार प्रसार किया गया।
 थाना करेली क्षेत्र में जागरूकता रैली एवं नुक्कड सभाओं के साथ हुआ अभियान "अभिमन्यु" का समापन :- जिले में दिनांक 12 जून 2023 से 19 जून 2023 तक चलाए गए विशेष अभियान अभिमन्यु के तहत थाना करेली क्षेत्र वरमान चौराहा, निरंजन चौराहा एवं मुख्य मार्गो में रैली एवं नुक्कड सभाओं के उपरान्त अभियान का समापन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं