Breaking News

की शिवराज सरकार के 3 बर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली वाहन रैली


नरसिंहपुर:-29 मार्च 2023 (आशीष दुबे)- मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के 3 बर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली वाहन रैली।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली, भाजपा सरकार के चौथे कार्यकाल के तीन बर्ष पूरे होने पर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशन में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल नरसिंहपुर द्वारा वाहन रैली निकाली गई।
भाजपा कार्यालय से प्रारंभ वाहन रैली भारत माता की जय के नारों के साथ मुख्य मार्गो से होते हुए भाजपा कार्यालय पर ही संपन्न हुई, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशन में, युवा मोर्चा के जिला प्रभारी विनीत नेमा के संयोजन एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियांक जैन के मार्गदर्शन में, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव के नेतृत्व में बाइक रैली आयोजित की गई।
वाहन रैली के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के जिला प्रभारी विनीत नेमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है वो करती है, गरीब कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रियांक जैन ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार चहुमुखी विकास कर रही है, और हर वर्ग के लिए विभिन्न विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
नगर अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओ के लिए शिवराज सरकार हर मोर्चे पर विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
युवा मोर्चा के नगर महामंत्री रचित चौरसिया एवं अंकित खत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।
वाइक रैली में जिला मीडिया प्रभारी प्रखर दुबे एवं अभिनव शर्मा, मनीष ठाकुर, जया शर्मा, निशा सोनी, अबरार मंसूरी, सोशल मीडिया प्रभारी नरेश वैष्णव, दिनेश गुर्जर, नगर मीडिया प्रभारी आशीष कुमार दुबे सहित अनेकों कार्यकर्ताओ की उपस्तिथि रही।

कोई टिप्पणी नहीं