Breaking News

नरसिंहपुर में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने किया ध्वजारोहण


नरसिंहपुर:- 26 जनवरी 2022 (आशीष दुबे)- गांव कस्बों से लेकर जिला मुख्यालय तक एवं प्रदेश की राजधानी से लेकर सम्पूर्ण भारत बर्ष में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
नरसिंहपुर जिले में गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति पूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित किया गया, समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात उन्होंने समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े।
इस अवसर पर बैंड बाजों की धुन पर जन-गण-मन की धुन प्रस्तुत की गई, साथ ही मध्यप्रदेश गान भी गाया गया।
परेड कमाण्डर द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात मुख्य अतिथि कलेक्टर सुश्री बाफना ने पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के साथ परेड का निरीक्षण किया।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया, मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के पश्चात परेड दलों द्वारा जयघोष एवं हर्षफायर किया गया।
समारोह में सशस्त्र बल, छटवीं बटालियन, जिला महिला एवं पुरूष पुलिस बल, जिला होमगार्ड दल, एमआईएमटी कॉलेज, एनसीसी जूनियर डिवीजन उत्कृष्ट विद्यालय, एनएसएस सीनियर डिवीजन पीजी कॉलेज, महिला एवं बाल विकास, रेडक्रास दल एमएलबी स्कूल के सदस्यों के 11 दलों की संयुक्त परेड द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर सुश्री बाफना ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया, इसके बाद कलेक्टर ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 165 शासकीय अधिकारीयों, कर्मचारियों, पुलिस, छात्र छात्राओं, व्यक्तियों, संस्थाओं को पुरस्कृत किया।

कोई टिप्पणी नहीं