Breaking News

नरसिंहपुर विधायक पटेल चुनाव संचालन समिति सदस्य के साथ-साथ छिंदवाड़ा कटनी के बने प्रभारी


नरसिंहपुर/करेली:- 22 मई 2022 (आशीष दुबे)- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने पंचायत चुनाव हेतु चुनाव संचालन  समिति की घोषणा की, जिसमे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नरसिंहपुर विधायक व पूर्व राज्य मंत्री  जालम सिंह पटेल को सदस्य बनाया गया है। इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष विष्णु विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा द्वारा आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संभाग प्रभारी बनाए गए हैं, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नरसिंहपुर विधायक व पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह  पटेल को छिंदवाड़ा कटनी का प्रभारी बनाया गया है। चुनाव संचालन समिति सदस्य एवं एवं छिंदवाड़ा कटनी प्रभारी बनने पर इनके  शुभचिंतकों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है। विदित होवे  की विधायक पटेल को विधानसभा उपचुनाव के दौरान जिन बूथों पर  जहां जहां प्रभारी बनाया गया था वहां पर भारतीय जनता पार्टी को विजय श्री प्राप्त हुई थी। हर्रई नगर पंचायत के चुनाव में भी विधायक पटेल को प्रभारी बनाया गया था जिसमें हर्रई नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री प्राप्त हुई थी, अन्य चुनावो में प्रभारी बनाए गए थे बहा के बूथों पर विजय श्री प्राप्त हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं