Breaking News

कनेक्ट यूथ अभियान युवाओं से जोड़ने का एक सराहनीय कदम - कुंवर विजय शाह


नरसिंहपुर-18 मई 2022 (आशीष दुबे)- भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के आह्वान पर कनेक्ट यूथ अभियान के अंतर्गत नरसिंहपुर विधानसभा का कार्यक्रम जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ,अतिथियों द्वारा महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
     इसी क्रम में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपना भाषण प्रस्तुत किया जिसमे मनीषा जाटव ने महिला सशक्तिकरण, वैभव पाटकर ने स्टार्ट अप इंडिया, यशवंत खत्री ने पर्यावरण, अजय श्रीपाल ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, रोहित सिंह ने जनजातीय योद्धा, नीरज जाटव ने संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर जी, अमन तिवारी ने नव भारत में युवाओं की भूमिका, ओशी कुशवाहा ने 
महिला सशक्तिकरण, मोहित वर्मा ने आजादी का अमृत महोत्सव, प्रियांशु तिवारी ने नव भारत में युवाओं की भूमिका, विमलेश पटेल ने स्टार्ट अप इंडिया विषय पर अपना भाषण दिया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि युवा भारत का भविष्य है, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के लिए लगातार सतत कार्य कर रहीं है, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान युवाओं के हित में विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हैं, युवाओं को सामाजिक जीवन में अपनी भूमिका तय करना चाहिए।
     मंत्री विजय शाह ने आगे कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की एक मुख्य इकाई है जो कि युवाओं के हित के लिए सदेव कार्य करती है, उन्होंने युवाओं से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता के कार्य करने की अपील की
उन्होंने सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए युवा मोर्चा के एक एक कार्यकर्ता से आह्वान किया।
    इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, जिला भाजपा अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, जिला महामंत्री डा हरगोविंद पटेल, ठाकुर राजीव सिंह, नंदकिशोर ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत धाकड़, हरिप्रताप ममार, राहुल पटेल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रियांक जैन, मंडल अध्यक्ष मनीष ठाकुर मंचस्थ रहे, इसके बाद कार्यक्रम के अंत मे मंचस्थ अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम का संचालन युवा कार्यकर्ता विकास बैरागी ने किया।
     आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष शिवम् श्रीवास्तव ने प्रकट किया।
     कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र फौजदार, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, डॉ अनंत दुबे, लालसाहब जाट, उजाला नारोलिया, रमाकांत चौबे, संदीप नेमा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश गुर्जर, सोनित नेमा, शुभम कोष्ठी, प्रदीप लोधी,प्रवीण जाट, अनुराग कौरव, अमन दुबे, रजत सलूजा, भूपेंद्र जाटव, अंकित खत्री, रजत जैन, निशिकांत मुद्गल, अखिल मेहरा, अंकित जाट, धीरज मेहरा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि रही।

कोई टिप्पणी नहीं