Breaking News

भगवान की कथा श्रवण करने से होती है मोक्ष की प्राप्ति मानस रसाचार्य- पंडित महेश तिवारी


रायसेन/उदयपुरा:-09 अप्रैल 2022 (डालचंद लोधी)-एक और चैत्र नवरात्रि का पर्व, दूसरी और बिभिन्न स्थानों पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के आयोजनों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो चला है।
रायसेन जिले की उदयपुरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रमखिरिया में चल रही श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ में कथावाचक मानस आचार्य पंडित महेश तिवारी कथा पंडाल में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं।
कथा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक कि जाति है, कथाचार्य ने श्रद्धालुओं को बताया कि भगवान का नाम कैसे भी लिया जाए कल्याण ही होता है।
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मेहरा परिवार की ओर से श्री राम जानकी मंदिर रमखिरिया में लक्ष्मीबाई मेहरा, हरीशंकर मेहरा, हरी गोविंद, भोजराज मेहरा द्वारा कथा का आयोजन किया जा रहा है।
कथा का श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पहुंच रहे हैं, कथा के समापन पर भंडारा एवं कन्या भोज 11अप्रैल को होगा।
भागवत कथा का रसपान कराते हुए व्यास गादी से पंडित महेश तिवारी ने कहा कि इंसान को अच्छा बनना है, या बुरा, यह फैसला आपको करना है, भगवान का नाम जपकर और कथा श्रवण कर अच्छा बना जा सकता है।
इस अवसर पर सभी ग्राम वासियों ने स्वराज भवन रमखिरिया में लोधी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भोपाल सिंह लोधी का सम्मान किया, और ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।
इसके बाद भोपाल सिंह लोधी ने अपने इष्ट मित्रों के साथ कथा पंडाल में पहुंचकर कथा श्रवण की, उनके साथ गणेश लोधी, शिवराज लोधी, तुलसीराम शर्मा, तरंग सिह लोधी आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं