Breaking News

धूमधाम से मनाया गया शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का शहीद दिवस


रायसेन/उदयपुरा:-21 मार्च 2022 (डालचंद लोधी)- 1857 की क्रांति की मुख्य सूत्रधार रामगढ़ की रानी अवंति बाई लोधी का बलिदान दिवस देश भर में उन्हें याद कर मनाया गया।
1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थी, 1857 के मुक्ति आंदोलन में इस राज्य की अहम भूमिका थी, जिससे भारत के इतिहास में एक नई क्रांति आई।
रानी अवंति बाई का जन्म 16 अगस्त 1831को सिवनी जिले के मनकहडी ग्राम में हुआ था, उन्होंने1857 की क्रांति में अहम भूमिका निभाई और अंग्रेजों से युद्ध करते हुए 26 बर्ष की उम्र में 20 मार्च 1858 को देश के लिए शहीद हो गईं।
रायसेन जिले की जनपद पंचायत उदयपुरा के ग्राम केकड़ा में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का शहीद दिवस उन्हें याद कर मनाया गया।
शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के उपलक्ष में ग्राम केकड़ा में विशाल रैली निकाली गई।
खेरापति माता मंदिर से प्रारंभ रैली ग्राम के मुख्य मार्गों से होकर रानी अवंती बाई तिराहे पर पहुंची, जहां वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला, एवं तिराहे पर नवीन झंडा लगाकर अवंतीबाई अमर रहे के नारे लगाए।
इस अवसर पर सचिव संघ के अध्यक्ष -भोपाल सिंह लोधी, भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री प्रहलाद सिंह मामा, लोधी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह लोधी, शिक्षक पूरन सिह लोधी, लखन सिह लोधी, कारेलाल लोधी, शिक्षक पदमसिह, शंकर सिंह लोधी, सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं