Breaking News

गौमाता की रक्षा हेतु निकली गौक्रान्ति पद यात्रा, गौ माता के सम्मान में गौभक्त मैदान में के लगाए नारे


नरसिंहपुर:- 22 सितम्बर 2021 (आशीष दुबे)- गौ माता की रक्षा हेतु निकाली गई गौ क्रांति पद यात्रा
गौ माताएं सड़कों पर बेमौत मर रहीं हैं, और प्रशासन आँखों पर अंधत्व का चश्मा लगाए बैठा है।
गौ माताओं की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने नरसिंहपुर के मुशरान पार्क से जनपद पंचायत तक गौ क्रांति पद यात्रा निकाली।
गौ सेवक हाथों में, मैं गौ सेवक गौ रक्षा मेरा धर्म के पोस्टर लेकर गौ माता के सम्मान में गौ भक्त मैदान में के नारे लगा रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल की मांगों के समर्थन में कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए।
कांग्रेस नेता लाखन सिंह पटेल ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपलब्धियां गिनाई, उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में शामिल नहीं होने के बाद भी उन्होंने गौ शालाएं बनवाई।
सैकड़ो गौ भक्तों ने संगठन को अपना समर्थन दिया जिसमें लाखन सिंह पटेल, संजीव चांदोरकर, नारायण प्रसाद दुबे, देवेन्द्र दुबे, पंकज महाराज, देवेन्द्र पाठक, मुकेश वसेडिया, धर्मेन्द्र भार्गव, कमलकांत शर्मा, धनीराम पटेल, वीरेन्द्र पटेल, गोलू राय, नारायण महोविया, नितिन गोयल, संजय राजपूत, सुरेश ठाकुर, भगवत सिंह जाट, नीलेश दुबे, विक्की नोरिया, हरगोविंद शर्मा, ऋषिराज पटेल,कमल पटेल, मुकेश जैन, आराध्य भार्गव, प्रीति रैकवार, आशिमा दीदी, मनीष चौकसे, नितिन तिवारी, महेन्द्र भार्गव, रानी हरदेनिया, ब्रजेश कौरव, रूपम पाठक, अनिल पटेल, आसुतोष, श्रजल साहू सहित बड़ी संख्या में गौभक्तों ने अपना समर्थन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं