Breaking News

सिवनी जिला जेल में सजा काट रहे कैदी की रात्रि में अचानक हुई मौत, साथी कैदी बैठे हड़ताल पर


सिवनी:- 18 जून 2021 (दुर्गेश पाण्डेय)- सिवनी जिला जेल में सजा काट रहे कैदी की रात्रि में अचानक हुई मौत, साथी कैदी बैठे हड़ताल पर।
कैदी गेंदालाल पिता छन्नूलाल साहू उम्र 65 बर्ष जिला जेल में सजा काट रहा था, जिसकी विगत रात्रि में मौत हो गयी, जिसके बिरोध में सजा काट रहे सभी कैदियों ने हड़ताल कर दी।
जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक दिनेश राय मुन मुन जिला जेल पहुंचे, और कैदियों को समझाया जिसके बाद कैदियों ने हड़ताल समाप्त कर खाना खाया।

कोई टिप्पणी नहीं