14 सितम्बर को मनाया जायेगा ब्रम्हलीन शंकराचार्य जी का जन्मोत्सव- ब्रह्मचारी अचलानंद जी
नरसिंहपुर/गोटेगांव:-ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का जन्मदिवस 14 सितंबर को उनकी तपोभूमि परमहंसी गंगा आश्रम में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर गुरु भक्तों में उत्साह का माहौल है और आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
इसी आशय को लेकर बगासपुर के मंगलमूर्ति हनुमान मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,
बैठक में महाराज जी के परम शिष्य स्वामी अचलानंद जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 सितंबर को जन्मोत्सव के अवसर पर गोटेगांव ब्लॉक के लठगांव से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा लठगांव से प्रारंभ होकर गोटेगांव पहुंचेगी, जहां नगर के प्रमुख मार्गों से
भ्रमण करते हुए रामनिवारी, बगासपुर और श्रीनगर होते हुए ब्रह्मलीन शंकराचार्य जी के समाधि स्थल परमहंसी गंगा आश्रम पहुंचेगी।
भ्रमण करते हुए रामनिवारी, बगासपुर और श्रीनगर होते हुए ब्रह्मलीन शंकराचार्य जी के समाधि स्थल परमहंसी गंगा आश्रम पहुंचेगी।
आश्रम में शोभायात्रा के पहुंचने के बाद विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में साधु-संतों, श्रद्धालुओं और गुरु भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरु भक्तों द्वारा लगभग 10 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। जन्मोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति से जुड़े लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।
जगद्गुरु शंकराचार्य, ब्रह्मचारी अचलानंद, धार्मिक उत्सव, ब्रम्हलीन शंकराचार्य, 14 सितम्बर, संत महापुरुष, शंकराचार्य जी, भारतीय संत, आध्यात्मिक गुरु, जन्मोत्सव 2023, ब्रह्मालीन शंकराचार्य, शंकराचार्य जयंती, धर्मगुरु, कीर्तन, जन्मोत्सव, भजन, 14 सितंबर, संत, द्वारका, पुरी, श्रृंगेरी, अचलानंद जी, जन्मजयंती, ब्रह्मलीन शंकराचार्य, ज्योतिर्मठ, बद्रीनाथ, वेदांत, आध्यात्मिक ज्ञान, धार्मिक आयोजन
कोई टिप्पणी नहीं