Breaking News

गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, दो पर नामजद मामला दर्ज


नरसिंहपुर/गोटेगांव:- ग्राम बगासपुर में गाय-बैलों को तालाब की ओर ले जाने के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट और जातिगत अपमान करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राहुल बिलवार और सुनील पटेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

एफआईआर के अनुसार, फरियादी 13 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे आवारा गाय-बैलों को तालाब की ओर भगाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सूरज कहार की चाय की दुकान के पास राहुल बिलवार और सुनील पटेल मिले। आरोप है कि दोनों ने पुराने विवाद को लेकर फरियादी से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद राहुल बिलवार ने लाठी से तथा सुनील पटेल ने लात-घूंसों से मारपीट की।

फरियादी के अनुसार, वह वहां से भागकर नहर की ओर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद दोनों आरोपी उसके घर पहुंच गए। वहां उसके छोटे भाई अभय ठाकुर के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। बीच-बचाव करने पहुंची फरियादी की पत्नी सोनम ठाकुर के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने की बात एफआईआर में दर्ज है।

मारपीट में फरियादी के सिर के पीछे और दाहिने कान के पास चोट आने तथा उसके भाई के सिर के पीछे चोट लगने का उल्लेख एफआईआर में किया गया है। पत्नी ने भी शरीर में दर्द होने की बात बताई है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों को पीड़ित परिवार की जाति की जानकारी होने के बावजूद जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया तथा जान से खत्म करने की धमकी दी गई।

पुलिस ने एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। राहुल बिलवार के संबंध में शिकायतकर्ता पक्ष द्वारा उसे आदतन अपराधी बताए जाने की बात भी सामने आई है,


राहुल बिलबार पर पहले भी ग्राम के कई अन्य लोगों पर भी मारपीट की शिकायत गोटेगाँव थाना में दर्ज हैं, कई बार शिकायत दर्ज होने के बाद आज तक कोई उचित कार्यवाही नहीं होने से राहुल बिलबार के हौसले बुलंद है जिससे वह आये दिन किसी न किसी से झगड़ा करता रहता है, ताजा मामले में राजेश ठाकुर के द्वारा दर्ज कराई गई एफ.आई.आर. के आधार पर गोटेगाँव पुलिस मामले की जांच कर रही है।


#गोटेगांव #नरसिंहपुर #बगासपुर #गोटेगांवपुलिस #गोटेगांवथाना #मारपीटकामामला #एफआईआर #पुलिसकार्रवाई #राहुलबिलवार #सुनीलपटेल #जातिगतअपमान #एससीएसटीएक्ट #आपराधिकमामला #पुलिसजांच #बगासपुरमामला #गोटेगांवन्यूज #नरसिंहपुरन्यूज #मध्यप्रदेशसमाचार #स्थानीयसमाचार #NewsExpress18

कोई टिप्पणी नहीं