Breaking News

उपनगरीय क्षेत्र धूमा के युवाओं ने राशि एकत्रित कर खरीदे ऑक्सीजन सिलेंडर, जरूरतमंदों के घर कर रहे सप्लाई


सिवनी/धूमा:- 08 मई 2021 (दुर्गेश पाण्डेय)- कहते है जहाँ चाह होती है, वहां राअह अवश्य मिलती है।, आज पूरा देश ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है, ऑक्सीजन की कमी के डर से लोग बेवजह घबराहट में काल के गाल में समा रहे है।
लोगों की इसी चिंता को लेकर सिवनी जिले के धूमा के कुछ युवाओं ने आपस मे चर्चा कर, हमे ये जंग जीतना है नाम से सर्वदलीय सोशल मीडिया ग्रुप बनाया, ग्रुप के माध्यम से करीब सवा लाख रुपये की राशि एकत्रित कर ली।
जमा की गई राशि से 4 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की, इतना ही नही, इस काम को अंजाम देने के लिए युवाओं ने एक सहायता केंद्र भी खोल रखा है।
साथ ही आगामी रणनीति के लिए और राहत राशि जुटा कर कोरोना पीड़ितों के बीच जाकर उनका मनोबल बढ़ा रहे है।
युवाओं ने सहायता राशि से उप नगर धूमा और समीपी ग्राम घोघरी कला को सेनेटाइज कराया।
ग्रुप के माध्यम से युवाओं द्वारा जन जागरूकता अभियान चला कर लोगो को वेक्सीन के प्रति जागरूक किया जा रहा है, साथ ही समय पर कोरोना की जांच करा कर आइसोलेट होने के प्रति सजगता सम्बधी अभियान चलाया जा रहा है।
युवाओं के इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के साथ धूमा थाना प्रभारी राहुल बघेल द्वारा भी भरपूर सहयोग किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं