Breaking News

राजधानी भोपाल में लगा बर्ष 2021 का पहला लाकडाउन रविवार को बाजार रहे पूर्णतः बंद


भोपाल:- 21 मार्च 2021 (दीपक विश्वकर्मा)- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वर्ष 2021 के पहले लॉकडाउन का असर देखने को मिला।

रविवार को लगाए गए पहले लॉकडाउन में बाजार की सभी दुकानें पूर्णता बंद देखी गई। हालांकि प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं को लॉकडाउन से मुक्त रखा गया था, वही किराना सहित सभी खानपान एवं अन्य दुकानें पूर्णता बंद रहीं।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के तीन महानगरों इंदौर भोपाल और जबलपुर में वर्ष का पहला लॉकडाउन लगाया गया, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश शासन अभी से सतर्क हो गया है, और इसी तारतम्य में रविवार का लॉकडाउन लगाया गया जो पूर्णता सफल रहा।

कोई टिप्पणी नहीं