Breaking News

भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद रानी अवंति बाई लोधी को याद कर रहा देश


रायसेन/उदयपुरा:- 21 मार्च 2021 (डालचंद लोधी)- रानी अवन्तीबाई लोधी, भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना थीं।

1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थी। 1857 के मुक्ति आंदोलन में इस राज्य की अहम भूमिका थी, जिससे भारत के इतिहास में एक नई क्रांति आई।

देश ऐसी ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को बलिदान दिवस पर याद कर रहा है।

रायसेन जिले की ग्रामपंचायत थाला दिघावन मे लोधी समाज की आन बान शान एवं हम सबके प्रेरणा स्त्रोत रही रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

माल्यार्पण के बाद उपस्थित जनों ने रानी अवंती बाई लोधी के जीवन काल पर प्रकाश डाला, वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाली हमारे समाज में पैदा हुई, एक बहन ने हम सब की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया।

हम सबको रानी अवंती बाई लोधी से प्रेरणा लेना चाहिए एवं रानी अवंती बाई के पद चिन्हों पर चलकर देश सेवा एवं जन सेवा करना चाहिए।

कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोधी समाज के युवा शामिल हुए, सभी ने रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूतपूर्व विधायक दिलीप सिंह लोधी, देवेंद्र पटेल, प्रताप सिंह लोधी, भोपाल सिंह लोधी, दुर्गा लोधी, घनश्याम लोधी, सरपंच कुबेर सिंह लोधी, अशोक लोधी,  गुड्डू लोधी, गोविंद सिंह लोधी रामदयाल लोधी, सरपंच गोविंद सिंह लोधी, डालचंद लोधी, मुन्ना लाल लोधी सहित लोधी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं