Breaking News

कोरोना वायरस की वजह से कामकाज बंद, काम की तलाश में गए मजदूर घरों की और वापस पलायन करने मजबूर

सिवनी/ 28 मार्च 2020 (नरेश यादव)- कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में कर्फ्यू के हालात हैं, ना ट्रेनें चल रही है ना बसें, ना ही कोई प्राइवेट वाहन, जिससे अपने घरों से बाहर फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बात करें सिवनी जिले की तो सिवनी जिले के कई मजदूर नागपुर में फंसे हुए थे।
नागपुर काम की तलाश में गए युवकों का वहां कोई रहने खाने का ठिकाना नहीं रह गया था, इस वजह से वे अपने घरों की ओर पलायन करने को मजबूर थे।
सिवनी जिले के साठ से 70 मजदूर छपारा, लखनादौन, बखारी, धूमा, आदेगांव, सहित जबलपुर क्षेत्र के कई मजदूर शामिल है।
 इन सभी क्षेत्रों के मजदूर साधन नहीं मिलने की वजह से पैदल ही अपने घर जा रहे हैं।
मजदूर बताते हैं कि 3 दिन पूर्व नागपुर से चले थे, जो आज सिवनी जिले के बंडोल पहुंचे। मजदूरों का कहना है कि हमें खाने और रहने की समस्या होने के कारण घरों की ओर पलायन करना पड़ रहा है।
रास्ते में भी उनके पास खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिस पर बंडोल थाना पुलिस ने मजदूरों को बिस्किट एवं फल वितरित किए। वहीं कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी खाने पीने की व्यवस्था की। बंडोल पुलिस ने कुछ यात्रियों को ट्रकों आदि से घरों की ओर रवाना किया।

कोई टिप्पणी नहीं