Breaking News

रेल रोकने निकले किसानों को पुलिस ने रास्ते मे रोका, बीच सड़क पर ही धरना देने बैठे किसान


नरसिंहपुर:- 19 फरवरी2021 (आशीष दुबे)- केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानूनों का बिरोध पूरे देश में जारी है।

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में, क्षेत्र के किसान कानून के विरोध में रेल के पहियों को जाम करने के लिए जनपद मैदान में एकत्रित हुए।

किसान जैसे ही जनपद मैदान से स्टेशन की और बढ़े पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही बेरिकेट लगाकर रोक लिया, लेकिन किसान नहीं माने और रास्ते को ही बंद कर दिया और रास्ते पर ही धरना देने बैठ गए।

किसान हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए थे, साथ ही सरकार और कृषि बिल के बिरोध में नारे लगा रहे थे।

किसानों का कहना था कि सरकार जो तीन किसान विरोधी काले कानून लाई है, उन्हें तत्काल वापस ले, किसानों की मांग है कि सरकार एमएसपी को कानून में शामिल करें, ताकि कोई भी व्यापारी एमएसपी से कम दाम पर किसानों की फसल ना खरीद पाए।

किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

आंदोलन में महिलाएं भी बड़ी तादाद में शामिल हुई, और कृषि कानून पर खुलकर अपनी बात रखी।

इससे पूर्व जनपद मैदान से एक विशाल मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जिसमे किसान मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा थामे, कृषि कानून के बिरोध में नारे लगा रहे थे।

कृषि कानून का बिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है, किसान कभी सड़क जाम कर रहे हैं तो कहीं रेल रोक रहे है, जिससे आमजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं