Breaking News

देश सेवा कर वापस लौटे सैनिक का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत,12 बर्ष पाकिस्तान बार्डर पर की निगरानी


रायसेन/उदयपुरा:-19 फरवरी2021 (डालचंद लोधी)- देश सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं, भारत के वीर सपूत जो भारतीय सीमाओं पर देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने में लगे रहते हैं, उनसे बड़ा कोई देशभक्त नहीं।

ऐसे ही एक वीर सपूत रायसेन जिले की उदयपुरा जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुरा निवासी ब्रजमोहन लोधी 22 बर्ष देश की सेवा करने के बाद घर लौट आये।

पाकिस्तान बार्डर पर 12 बर्ष ड्यूटी की, साथ ही देश के बिभिन्न राज्यों में भी अपनी सेवाएं दीं।

हालांकि बीच में देश सेवा छोड़कर वापस आने का उनको मलाल है, ब्रजमोहन कहते हैं कि 60 बर्ष देश की सेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ था, लेकिन बीच में पारिवारिक कारणों से नोकरी छोड़ना पड़ी।

परंतु उन्हें इस बात का गर्व है कि 22 बर्ष देश की सेवा कर पाए, घर वापसी पर ग्राम नयाखेड़ा में उनका भव्य स्वागत किया गया।

ग्रामवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ भारतीय सैनिक का तिलक लगाकर सम्मान किया, बच्चे ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते गाते नजर आए।

ब्रजमोहन का चयन 5 दिसंबर 1998 को हुआ था, ट्रेनिंग के बाद उन्होंने देश के बिभिन्न राज्यों में सेवाएं दीं, घर लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं