Breaking News

दादा महाराज के दर्शन अब होंगे आसान, नरसिंहपुर स्टेशन से फ्री ऑटो सर्विस शुरू- नंदकिशोर ठाकुर


नरसिंहपुर:- 16 जनवरी 2021 (आशीष दुबे)- डोकरघाट वाले दादा महाराज का मंदिर अपनी अनंत मान्यताओं के लिए सम्पूर्ण भारत बर्ष में विख्यात है।

नरसिंहपुर की पहचान कहे जाने वाले डोकरघाट के प्रसिद्ध दूल्हादेव महाराज के दर्शन के लिए जिले ही नहीं अन्य जिलो से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को दादा महाराज के दरबार तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसी को देखते हुए उनके भक्त, ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष, नंदकिशोर ठाकुर ने नरसिंहपुर स्टेशन से डोकरघाट तक फ्री ऑटो चलाने का फ़ैसला लिया है।

आज से अगले पांच शनिवार तक, प्रति शनिवार बीस ऑटो नरसिंहपुर स्टेशन से डोकरघाट तक, व डोकरघाट से नरसिंहपुर स्टेशन तक, दादा महाराज के दर्शन करने आने वाले बृद्ध, असहाय, एवं विकलांग श्रद्धालुओं को फ्री में उपलब्ध होंगे

मां शांति कृपा ऑटो चालक संघ द्वारा यह ऑटो दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक अपनी सेवाएं फ्री में प्रदान करेंगे।

वहीं दादा महाराज दरबार में हर शनिवार भंडारे एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम निरंतर चलता रहता है, श्रद्धालु प्रसाद पाकर अपने आप को धन्य मानते है।

कोई टिप्पणी नहीं