Breaking News

उज्जैन - गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार


उज्जैन - (शेख जावेद)- खबर आ रही है कि कानपुर गोलीकांड के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने मंदिर में चिल्ला-चिल्लाकर खुद को विकास दुबे बताया। इसके बाद गार्ड ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

                           मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। शिवराज चौहान ने कहा कि उनकी सरकार किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेगी। इसी बीच यूपी पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश के रवाना हो गई है

                           मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कहा, 'जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है

                            बतादें कि विकास दुबे पर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप है। कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके आदमियों ने हमला कर दिया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद से विकास दुबे फरार था और यूपी पुलिस उसको ढूंढने में लगी थी।


कोई टिप्पणी नहीं