Breaking News

होशंगाबाद /इटारसी- श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का पहुंचना जारी, महाराष्ट्र से ४०६ प्रवासी श्रमिक पहुंचे



होशंगाबाद/16,मई, 2020/-(अजयसिंह राजपूत) -   लॉक डाउन में अन्य राज्यो में फसे प्रदेश के प्रवासी श्रमिको को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस लाने का सिलसिला अनवरत जारी है। इसी अनुक्रम में आज 16 मई को महाराष्ट्र में फसे प्रदेश के 406 प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से इटारसी पहुँचे। प्रदेश के विभिन्न जिलो के प्रवासी श्रमिक आज 3 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से इटारसी पहुँचे। पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से होशंगाबाद सहित प्रदेश के 14 जिलो के 150 प्रवासी श्रमिक पूना महाराष्ट्र से रात्रि 3.30 बजे, दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से होशंगाबाद सहित प्रदेश के 11 जिलो के 127 प्रवासी श्रमिक पूना  महाराष्ट्र से सुबह 8.45 बजे इटारसी स्टेशन पर पहुँचे एवं तीसरी ट्रेन  प्रदेश के 7 जिलो के 129 श्रमिक पूना महाराष्ट्र से 12 बजे इटारसी स्टेशन पहुँची ।
 
                       इस तरह कुल 406 प्रवासी श्रमिक इटारसी स्टेशन पहुँचे । रेलवे स्टेशन इटारसी में श्रमिको का हैल्थ टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही श्रमिको के लिए जिला प्रशासन द्वारा भोजन के पैकेट, नाश्ता, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।

                     


                    इसके उपरांत जिला प्रशासन द्वारा श्रमिको को विशेष बस से उनके गृह जिलो के लिए रवाना किया गया। घर वापस लौट रहे श्रमिको ने उनकी सुविधाओं हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं घर जाने की खुशी जाहिर की एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस लौट रहे प्रवासी श्रमिको की सुविधाओं एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं