Breaking News

होशंगाबाद - कलेक्टर ने जनपद एवं तहसील कार्यालय बाबई का किया औचक निरीक्षण


होशंगाबाद/03, मार्च, 2020/-
( अजयसिंह राजपूत )- खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश कलेक्टर धनंजय सिंह ने दिए। कलेक्टर सिंह ने आज 3 मार्च को विकासखण्ड बाबई में तहसील एवं जनपद कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होने तहसील कार्यालय में राजस्व वसूली, डायवर्सन, सीमांकन, नामांकन तथा अन्य प्रकरणों की न्यायालयवार सूक्ष्म समीक्षा की।


                                     कलेक्टर सिंह ने एमपीएलआरसी की धारा 115, 116 के त्रुटि सुधार, कब्जे के अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश एसडीएम होशंगाबाद को दिए। उन्होने खेल मैदान व शांतिधाम  के निर्माण हेतु अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश नायब तहसीलदार बाबई को दिए।

                                     कलेक्टर सिंह ने न्यायालयीन अभिलेख संधारण व्यवस्थित पंजीबद्ध न करने एवं राजस्व वसूली की न्यून प्रगति होने पर रीडर तथा राजस्व निरीक्षक को कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्होने एसडीएम होशंगाबाद को कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्यो की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए।


                               


                                  कलेक्टर सिंह ने शुक्करवाडा स्थित सायलो बैग केन्द्र में गेहूं भण्डारण की व्यवस्था का जायजा लिया. कलेक्टर धनंजय सिंह ने विकासखण्ड बाबई के शुक्करवाडा स्थित सायलो बैग केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होने गेहूं उपार्जन हेतु भण्डारण की समूचित व्यवस्था करने के निर्देश एसडीएम होशंगाबाद को दिए। उन्होने कहा कि गेहूं उपार्जन केन्द्रो का नियमित भ्रमण कर समीक्षा करें। कृषको को नरवाई न जलाने हेतु जागरूक करने के निर्देश खण्डस्तरीय अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एसडीएम होशंगाबाद आदित्य रिछारिया, नायब तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें। 

कोई टिप्पणी नहीं