Breaking News

डम्पर परिचालक संघ द्वारा डाम्पर परिचालन में आ रही बाधाओं को लेकर बैठक सम्पन्न



नरसिंहपुर-21 जनवरी 2020 (आशीष दुबे)- डम्पर संचालक संघ सागर एवं नरसिंहपुर द्वारा डम्पर परिचालन में आ रही बाधाओं के संबंध में चर्चा के लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डम्पर परिचालक संघ सागर- नरसिंहपुर के साथ बैठक की गई है।
         बैठक में परिचालक संघ द्वारा बताया गया कि रॉयल्टी देने के बाद भी अवैध परिवहन के प्रकरण दर्ज किये जा रहे। साथ ही सही दस्तावेज होने के बाद प्रकरण बनाये जा रहे हैं। उनके द्वारा कहा गया कि खनिज विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, एवं उक्त कार्यवाही की वीडियोग्राफी करवाई जायें। साथ ही प्रकरणों के निराकरण की समय सीमा निर्धारित की जाये।
         बैठक में कलेक्टर सक्सेना एवं एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने आश्वस्त करते हुए कहा कि अवैध वसूली किये जाने पर इसकी सूचना तत्काल देना सुनिश्चित करें। प्रकरणों का निराकरण शीघ्र किया जायेगा। साथ ही कार्यवाही के दौरान पूर्ण पारदर्शिता के साथ वीडियोग्राफी भी सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में उन्होंने कहा कि पुन: बैठक आयोजित कर चर्चा कर समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
         बैठक में एसडीएम गाडरवारा राजेश शाह, माइनिंग ऑफिसर रमेश पटैल, जिला परिवहन अधिकारी जितेन्द्र शर्मा सहित परिचालक संघ के सदस्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं