Breaking News

पूर्व CM ने लगाया CM पर लगाया आरोप, कहा- अवैध खनन में लिप्त है पूरा परिवार

भोपाल- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अवैध रेत उत्खनन को लेकर फिर से सीएम शिवराज पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज और उनका परिवार कई घोटालों में शामिल है।
     दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज का नाम लिए बगैर कहा कि 'मामाजी और उनका पूरा परिवार अवैध रेत उत्खनन में लिप्त हैं, तो खनिज अधिकारी की हिम्मत कैसे हो गई जो भाजयुमो के अध्यक्ष को रोक लिया। क्या मध्यप्रदेश पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी? अधिकारी नाम से आदिवासी लग रहा है क्या उस पर अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम लगाया जाएगा? देखते हैं'।
     दरअसल, उमरिया में भाजयुमो नेता ज्ञानेंद्र सिंह का रेत वाहन रोके जाने को लेकर उनके समर्थकों ने एक अधिकारी की जमकर पिटाई कर दी थी। जिसके बाद बीजेपी नेता पर रेत तस्करी के भी आरोप लग रहे हैं, उसी घटना को लेकर दिग्विजय सिंह ने ये ट्वीट किया है। गौरतलब है बीते दिनों डिंडौरी प्रवास पर दिग्विजय ने सीएम शिवराज और उनके परिवार पर कई घोटालों में लिप्त होने का आरोप लगाया था। उस दौरान उन्होंने सीएम शिवराज का नाम लेते हुए कोर्ट में मानहानि दायर करने की चुनौती दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं