Breaking News

SC-ST एक्ट के विरोध में राजस्थान और मध्यप्रदेश में 6 को भारत बंद, संतों ने किया समर्थन

NE18 - अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम में संशोधन के विरोध में समता आंदोलन समिति ने राजस्थान बंद का आह्वान किया है। वहीं, सर्व समाज संघर्ष समिति के 6 सितंबर को राजस्थान के  बंद के समर्थन में  स्थानीय निकाय निदेशालय के  अधिकारी व कर्मचारी भी कूद पडे हैं। निदेशालय में कार्यरत करीब 100 सवर्ण समाज के  अधिकारी कर्मचारियों में से  59  अधिकारी  सामूहिक अवकाश के लिए  निदेशालय प्रशासन को  आवेदन प्रस्तुत किया है,  हालांकि प्रशासन की ओर से  अभी  सामूहिक अवकाश स्वीकृत करने की  कोई पुष्टि नहीं की गई है।
संतों ने भी किया बंद का समर्थन                   
SC-ST एक्ट के विरोध में सर्व समाज संघर्ष समिति की ओर से धर्मसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बाल मुकुंदाचार्य, प्रज्ञानानंद महाराज समेत कई संत मौजूद रहे। SC-ST एक्ट को लेकर संसद में पास बिल पर नाराजगी जताते हुए 6 सिंतबर को भारत बंद का समर्थन किया है।
बंद को देखते हुए मध्यप्रदेश में अलर्ट
अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम में संशोधन के विरोध में बुधवार को प्रस्तावित बंद को देखते हुए समूचे मध्यप्रदेश में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। पुलिस-प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई हिंसा और कई लोगों की मौत के बाद अब प्रशासन ने ऐसे क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है।
एससी/एसटी एक्ट के विरोध में लखनऊ में होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन
पदोन्नति में आरक्षण और एस सी / एस टी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज राष्ट्रव्यापी संघर्ष करेगा। इस कडी में 28 सितम्बर को लखनऊ में विशाल सम्मलेन आयोजित किया जायेगा।
     सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे ने बुधवार को बताया कि पदोन्नति में आरक्षण और एस सी / एस टी एक्ट के विरोध में राष्ट्रव्यापी संघर्ष किया जायेगा। पहले चरण में व्यापक जन जागरण अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान देश भर में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जायेगा और उनका घेराव किया जायेगा। समिति ने 28 सितम्बर को लखनऊ में विशाल सम्मलेन करने का निर्णय लिया है, जिसमें देशभर से सभी प्रांतों के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं