Breaking News

कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नियुक्त हुए संतोष मेहरा


नरसिंहपुर/गोटेगांव:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मध्यप्रदेश की अनुशंसा पर कांग्रेस संगठन ने संतोष मेहरा को मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की सहमति एवं अनुशंसा से की गई।
     संतोष मेहरा कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए बूथ स्तर पर पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते रहे हैं। वर्तमान में वे सेक्टर सचिव के पद पर कार्यरत हैं तथा राजीव गांधी पंचायती राज की जिला समिति के सदस्य भी हैं। इसके साथ ही वे अनुसूचित जाति मोर्चा करकबेल के ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे ग्राम पंचायत बड़गुआं (बरगी) के निर्विरोध सरपंच प्रतिनिधि हैं।
      उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनसे अपेक्षा है कि वे पूरी निष्ठा, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता के साथ कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे।
       इस अवसर पर गुलाम मुस्तफा, ब्रजेंद्र लोधी मचवारा, सोबरन पटेल मचवारा, सोबरन पटेल मलाह पिपरिया, नरेश सिंह पटेल बड़गुआं, पूर्व सरपंच बेनी सिंह पटेल, पूर्व सरपंच पं. दीपराज द्विवेदी करकबेल, ओमप्रकाश पटेल घाटपिंडरई, रामकुमार पटेल सिमरी, सपन जैन करकबेल सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने संतोष मेहरा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं