Breaking News

रायसेन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दशहरा मैदान में जनसमुदाय को किया संबोधित


रायसेन:-14 अक्टूबर 2022 (डालचंद लोधी)- रायसेन के दशहरा मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विगत दिवस एक कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

प्रदेश के मुखिया के कार्यक्रम से नदारद रहे जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया की अनुपस्थिति जनमानस के बीच चर्चा का विषय बनी रही, वही स्थानीय भाजपा नेता भी मंच से नदारद रहे।

रायसेन जिले के सेमरी जलाशय का कार्य समय पर नहीं होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की, और कार्य जल्द पूर्ण करने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री ने संबल योजना के कार्ड धारियों के खातों में 345 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने में जिला प्रशासन ने दिन रात मेहनत की जिसके परिणाम स्वरूप हजारों की भीड़ सभा स्थल पर देखने को मिली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले में चल रही शासन की योजनाओं की जानकारी अधिकारियों से ली, और लक्ष्य पूर्ण नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सबंधित अधिकारियों को कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए, वही जिले में हो रही लगातार चौरियों और हत्याओं के मामले में पुलिस अधीक्षक से जवाब तलब करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।

कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री से जिला मुख्यालय की जल निकासी, सांस्कृतिक भवन एवं सड़क निर्माण उधोग लगाने की मांग की।

कार्यक्रम में श्रम मंत्री विजेन्द सिंह, स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी, रामपाल सिंह, सुरेंद्र पटवा, जिला भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश किरार आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं