Breaking News

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा निकाली गई पद यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा निकाली गई पद यात्रा


नरसिंहपुर:- 14 अक्टूबर 2022 (आशीष दुबे)- कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के सतत प्रयासों से नरसिंह मंदिर से लेकर स्थानीय राम मंदिर प्रांगण तक गिरते हुए पानी के बीच रैली निकाली गई।
रैली का कई जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, और यात्रा में शामिल पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाए।
नगर में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उद्बोधन देते हुए भाजपा पर नफरत की राजनीति कर देश का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा, कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा धर्म का सहारा लेती है।
यात्रा को पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, चौधरी विभाष जैन, अध्यक्ष लाखन सिह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, लोकसभा प्रत्याशी शैलेंद्र दीवान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मैथिली शरण तिवारी, डॉ संजीव चांदोलकर, चौ चंदशेखर साहू, महिला अध्यक्ष प्रीति मिश्रा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष रोहित आदि ने संबोधित किया।
यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नफरत की राजनीति से भाजपा देश के माहौल को खराब कर रही है, भाजपा की धार्मिक कट्टरता की राजनीति के कारण देश की छवि बिगड़ रही है और देश को नुकसान हो रहा है। महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और अन्य समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा धर्म का सहारा लेती है किंतु देशवासी अब भाजपा की इस नफरत भरी राजनीति को समझ चुके हैं, और राहुल गांधी देश में आपसी भाईचारा मजबूत करने और नफरत को मिटाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं।
इस यात्रा को पूरे देश में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि आज बेरोजगारी और महंगाई ने आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया है। वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण किसान हलाकान है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री लगातार झूठी बयानबाजी करते रहते हैं। उक्त मौके पर भगवंत सिंह जाट ,चंदप्रकाश यादव, शैलेंद्र राजपूत, प्रताप गुमास्ता, कनछेदी पटेल, डेलन पटेल, धनीराम पटेल, विश्वनाथ गुमास्ता, अजय दुबे, मनीष साहू, आशीष गुप्ता, राजू राजपूत, संतोष शुक्ला, बुद्धि प्रकाश विश्वकर्मा, पार्षद अस्सु नेमा, आशीष राज वैद्य, मुकेश कटारे, काजल सोनेलाल मेहतर, विवेक रेजा, अतुल चौरसिया, मनीष कौरव, सौरभ शर्मा, एडवोकेट मनीष टुटेजा, सुनील श्रीवास्तव, दुलीचंद नेमा, नारायण महोविया, आरिफा खान, रामकुमारी सोनी, अर्चना राय, निकिता,सक्सेना, प्रियंक कहार, गोल्डी खान, ईशान राय, शिवम पाठक, अभिषेक गुप्ता, जितेन्द्र पटेल, अजमेर पटेल, राजा ठाकुर, सोनू खान, बसंत कौरव, रंजीत कौरव, मोहित जेकाँप, विशाल ठाकुर, संजय मेहरा, लेखराम महोविया, फ़िरोज उस्मानी, महेश सुशील मिश्रा, मनोज रॉव, अजय सोनी, रूपेश मेहरा आदि  बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं