Breaking News

देवरी के ग्राम टिमरावन में लम्पि वायरस की हुई शुरुआत गायों में दिख रहै शुरुआती लक्षण


रायसेन/उदयपुरा:- 11 अक्टूबर 2022 (डालचंद लोधी)- देवरी के ग्राम टिमरावन में लम्पि वायरस की हुई शुरुआत गायों में दिख रहै शुरुआती लक्षण।
पशुओं में होने वाले लम्पि वायरस ने रायसेन जिले की देवरी तहसील के ग्राम टिमरावन मैं भी दस्तक दे दी है।
ग्राम टिमरावन में पालतू पशुओं में लम्पि वायरस के लक्षण पाए गए है, ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा घूमते मवेशियों से लम्पि वायरस फैलने का खतरा बढ़ गया है।
हालांकि प्रशासन द्वारा शुरुआती दौर में ही पशुओं में पाए जाने वाले लम्पि वायरस को बढ़ने से रोकने हेतु आवश्यक उपाय किये जा रहे हैं।
लम्पि वायरस फैलने की जानकारी लगते ही एसडीएम प्रमोद गुर्जर ग्राम टिमरावन पहुंचे, और जांच करने पहुंचे उदयपुरा, देवरी के पशु चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।
ग्रामीणों को भी पशुओं में फैलते लम्पि वायरस को बढ़ने से रोकने हेतु सजग रहने की सलाह दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं