Breaking News

देवरी हिन्दू उत्सव समिति ने मनाया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, निकाली भव्य शोभायात्रा


रायसेन/देवरी:-12 अप्रैल 2022 (राजेश रघुवंशी)- नवरात्रि में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा आराधना की जाती है, लेकिन सनातन संस्कृति में चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन को भक्त रामनवमी के रूप में मनाते हैं।
कहते है कि चैत्र नवरात्रि में नवमी तिथि के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था, हिंदू धर्म में मान्यता है कि चैत्र माह की शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि को, भगवान विष्णु ने प्रभु श्री राम के रूप में धरती पर अपना सातवां अवतार लिया था।
इसी मान्यता के अनुसार लोग सदियों से चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाते चले आ रहे हैं।
रायसेन जिले के देवरी में रामनवमी के अवसर पर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
नगर के मुख्य मार्गों से भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसका स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा के समापन पर श्रीराम मंदिर प्रांगण में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर माता के जवारे लिए पूरी श्रद्धा के साथ चल रहीं थीं, वहीं पुरूष टिमकी मृदंग पर पारंपरिक भक्ति गीतों से समा बांध रहे थे।
शोभायात्रा में लोग भगवा साफा बांधकर भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम के नारे लगाते चल रहे थे, वहीं युवा ढोल नगाड़ों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं