Breaking News

रायसेन जिले के बींझ में धूमधाम से मना विधायक जालम सिंह पटैल का जन्मोत्सव


रायसेन/उदयपुरा:-11 मार्च2021 (डालचंद लोधी)- भाजपा सरकार के पूर्व राज्य मंत्री तथा नरसिंहपुर के वर्तमान विधायक जालम सिंह पटेल मुन्ना भैया का जन्म दिवस, राय सेन जिले की जनपद पंचायत उदयपुरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बीझ में, बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
जन्मोत्सव में हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आसपास के ग्रामों नयाखेड़ा, थाला, देवरी, पांजरा, रामपुरा, उदयपुरा के ग्रामवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम महालक्ष्मी मैरिज गार्डन में आयोजित हुआ, जहां ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प माला से पूर्व राज्य मंत्री का स्वागत किया गया।
विधायक जालम सिंह पटेल ने अपना 58 वां जन्म दिवस महालक्ष्मी मैरिज गार्डन में वृक्षारोपण करके मनाया।
उन्होंने कहा कि मैं अपना जन्मदिवस वृक्षारोपण करके मनाता हूं, पर्यावरण के दृष्टिकोण से वृक्ष लगाना बहुत आवश्यक है, अपने जीवन में सभी को एक बृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।
ज्ञातव्य हो जालम सिंह पटेल वर्तमान में नरसिंहपुर से विधायक है, वे पिछली भाजपा सरकार में राज्य मंत्री थे, तथा लोधी समाज की आन बान शान कहे जाने वाले लोधी सभा के प्रांतीय अध्यक्ष हैं।
हमेशा गरीबों का साथ देने वाले, कार्यकर्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले जालम सिंह पटेल, भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं, यही वजह है कि बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने महालक्ष्मी मैरिज गार्डन बीझ पहुंचकर, जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, विधायक जालम सिंह पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं