Breaking News

बढ़ती महंगाई और भाजपा सरकार के बिरोध में बरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्षद अस्सु नेमा ने जागरूकता अभियान की शुरुआत की


नरसिंहपुर:-25 फरवरी 2021 (आशीष दुबे)- सारा देश महंगाई की मार झेल रहा है, महंगाई चरम पर है, बढ़ती महंगाई ने गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ कर रख दी है।
विगत वर्ष कोरोना ने लोगों का जीवन नर्क मय बना दिया था, जैसे तैसे आम जन कोरोना संकट से उबरने लगा था, की बेतरतीब बढ़ती महंगाई ने लोगों के घरों का बजट बिगाड़ कर रख दिया है।
बढ़ती महंगाई और भाजपा सरकार के बिरोध में बरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्षद अस्सु नेमा ने जागरूकता अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरुआत रानी लक्ष्मीबाई वार्ड के अंतर्गत आने वाले भाटिया टोला से की।
अस्सु नेमा ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने महिलाओं की रसोई का जायका ही बदलकर रख दिया है, जिससे महिलाओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है।
पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, गेस सिलेंडर के भाव आये दिन बढ़ रहे हैं, वहीं खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों में आये दिन बृद्धि हो रही है, जिससे आम आदमी काफी परेशान है।
अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता ने आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस को सेवा का मौका देने की अपील की, इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के बरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं