Breaking News

डूण्डासिवनी पुलिस द्वारा अवैध हुक्का बार संचालक पर कार्यवाही


सिवनी:- 04 जनवरी2021(दुर्गेश पाण्डे)- सिवनी पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा अवैध गतिविधियों के नियंत्रण व कार्यवाही हेतु सभी थानों को निर्देशित किया गया है।


थाना डुण्डासिवनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना डूडासिवनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम लूघरवाड़ा में अवैध हुक्का बार संचालन किया जा रहा है।

उक्त सूचना की प्राप्ति पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी सुश्री पारूल शर्मा के द्वारा थाना प्रभारी डूण्डासिवनी देवकरण डेहरिया को मुखबिर सूचना पर कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।

     थाना प्रभारी डूण्डासिवनी ने पुलिस टीम को मुखबिर के बताये गये स्थान पर दबिश हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा ग्राम लूघरवाड़ा स्थित चारकोल रेस्टारेन्ट में सघन तलाशी लेने पर हुक्का व हुक्का से संबंधित वस्तुए प्राप्त हुई, जिनके संबंध में हुक्का बार संचालक निहाल बैस द्वारा मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिन्हें विधिवत् जप्त किया गया एवं थाना डूंडासिवनी में अप. क्र. 06/2021 धारा 269,270 भादवि, तंबाकू

उत्पादन एवं वितरण अधिनियम 2003 का प्रकरण पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डुण्डासिवनी उ.नि. देवकरण डेहरिया एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान

रहा।

कोई टिप्पणी नहीं