Breaking News

नरसिंहपुर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा विशाल भगवा वाहन रैली निकाली गई


नरसिंहपुर:- 13 जनवरी 2021 (आशीष दुबे)- अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए राशि एकत्रित करने के उद्देश्य से, विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा एक विशाल भगवा वाहन रैली निकाली गई।

नरसिंहपुर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा राम मंदिर निर्माण निधी संग्रह जनजागरण हेतु विशाल वाहन रैली निकाली गई, जिसमें जिले के समस्त विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी गण व रामभक्त वाहन रैली में शामिल हुए।

नरसिंहपुर शहर के सदर मढ़िया प्रांगण से वाहन रैली प्रारंभ हुई, जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई नरसिंह मंदिर पहुंची जहां वाहन रैली का समापन हुआ। वाहन रैली की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना कोतवाली पुलिस दल बल के साथ तैनात रहा।

कोई टिप्पणी नहीं