Breaking News

मुंबई - तूफ़ान निसर्ग के कारन मुंबई में भारी बारिश जारी, मध्यप्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी


मुंबई - न्यूज़ एक्सप्रेस १८ -  तूफान निसर्ग के महाराष्ट्र में समुद्र तट से टकराने के बाद मौसम ने करवट ली है। मुंबई में बुधवार रात से बारिश हो रही है। जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में अगले दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश होने का अनुमान है।

                           महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में बुधवार को जबरदस्त बारिश हुई। वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित कई मैदानी इलाके वाले राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसी बीच शिमला में बर्फबारी देखने को मिली। यहां अगले दो से तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इसके अलावा, हिमाचल और उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

 मध्यप्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी

                         मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, मध्यप्रदेश के भोपाल में भी बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में सात जून तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। छह जून तक यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।

                        पिछले १८ घंटों से होशंगाबाद, सहित कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है मौसम विभाग के अनुसार तूफ़ान निसर्ग का असर अभी मध्यप्रदेश में अगले २-३ दिनों तक रह सकता है और कई जगहों पर बारिश की सम्भावना है.



कोई टिप्पणी नहीं