Breaking News

होशंगाबाद - प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान में गंभीर सिंह राजपूत बने प्रदेश सचिव


होशंगाबाद - (अजयसिंह राजपूत)- खबर आ रही है होशंगाबाद से जहां प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान में होशंगाबाद से गम्भीर सिंह राजपूत को नियुक्त किया गया है। गंभीर सिंह राजपूत जो अभी वर्त्तमान में और भी कई जिम्मेदारियां निभा रहे हैं उन्हें प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है ।

                   संगठन के जयघोष महाराज एवं प्रदेश प्रभारी राजकुमार अग्रवाल और प्रदेश सहप्रभारी राजेंद्र सिंह राजपूत की स्वीकृति के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह रघुवंशी एवं प्रदेश संयोजक भूपेंद्र पोतदार और प्रदेश महामंत्री संगठन रामबृजेश तिवारी की अनुशंसा पर गम्भीर सिंह राजपूत को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

                  नियुक्ति पर भरत सिंह राजपूत,प्रसन्न हरणे, नागेन्द्र तिवारी, भाई साहब पटेल, ललित पटेल, देवी सिंह राजपूत, आलोक राजपूत, सुमित सराठे, रोहित गौर,मनमोद राजपूत, जावेद हुसैन,निराल लौवंशी, भागीरथ गौर, अजय सिंह राजपूत, शेख जावेद सहित सभी शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।


कोई टिप्पणी नहीं