Breaking News

होशंगाबाद - गुटका पाउच जब्ती मामला - जाँच रिपोर्ट का हुआ लम्बा इंतज़ार

होशंगाबाद - (शेख जावेद) -  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खतरे के चलते लॉक डाउन के दौरान गुटका पाउच या इससे संबंधित चीजों पर आवागमन और विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया था, हालांकि इन प्रतिबंधों के बावजूद भी पर्दे के पीछे से 10 का पाउच 20 में और 20 का 30 में बेचने का खेल जारी रहा.

                          पिछले कुछ दिनों से होशंगाबाद शहर में भी एक व्यापारी के यहां से गुटखा पाउच जब्ती का मामला तूल पकड़ चुका है जानकारी के अनुसार शहर के एक व्यापारी के यहां से खाद्य विभाग के कर्मचारियों  अधिकारियों द्वारा बड़ी मात्रा में गुटका पाउच जब्त किया गया था, व्यापारी पर आरोप था कि वह वस्तुओं के बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया.

                        जबकि व्यापारी के अनुसार उसके पास हर सामान का बिल है और वह इस कार्रवाई से संतुष्ट भी नहीं है, शहर में इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है क्योंकि इस मामले में व्यापारी और खाद्य अधिकारियों एवं किसी मध्यस्थ व्यापारी की बातचीत के ऑडियो वायरल हो रहे हैं, हालांकि इसमें सत्यता कितनी है यह तो जांच का विषय है परंतु जिन्हें जांच करना है वह भी केवल जांच का हवाला देने के अलावा और कुछ नहीं कर पा रहे हैं.

                        जानकारी के अनुसार व्यापारी ने गुटका पाउच के बिल जाँच के दौरान अधिकारियों के पास पेश किये हैं, उनकी सत्यता की परख करना जांच का विषय है . अब देखना यह होगा कि इस मामले में जो जाँच चल रही है उसमे क्या निश्कर्ष निकलता है. शहर के लोगों के मन में कई सवाल चल रहे हैं जैसे व्यापारी द्वारा पेश किये गए बिल की सत्यता क्या है ? इस मामले में लम्बे समय से जमे हुए खाध अधिकारियों/कर्मचारियों का क्या होगा ? वायरल हो रहे ऑडियो का रहस्य क्या है ? इस मामले में किस पर कार्यवाही होगी ? जिनके जबाब मिलने का इंतज़ार सभी को है. 

                       

                        

कोई टिप्पणी नहीं