Breaking News

होशंगाबाद - फीवर क्लीनिक केन्द्रो का किया जा रहा है प्रभावी संचालन

होशंगाबाद/22,जून, 2020/-(शेख जावेद)-  सर्दी, खांसी, बुखार इत्यादि बीमारियों के उपचार हेतु प्रारंभ फीवर क्लीनिक केन्द्रो का जिले में प्रभावी संचालन किया जा रहा है।

                जिले में शुरू किये गये 13 फीवर क्लीनिक केन्द्रो के माध्यम से लोगो तक सहज स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। फीवर क्लीनिक  के माध्यम से न केवल सर्दी, खांसी, बुखार इत्यादि बीमारियें का नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है बल्कि लोगो को चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

                             कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव से बचाव हेतु फीवर क्लीनिक केन्द्रो पर निर्धारित प्रोटोकाल अनुरूप उपचार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। फीवर क्लीनिक में पृथक से मरीजो के रजिस्ट्रेशन, औषधी वितरण, रिकार्ड का संधारण हेतु कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई है। केन्द्रों पर प्रशिक्षित चिकित्सक एवं पेरामेडिकल स्टाफ नियुक्त किये गये हैं।

                            फीवर क्लीनिक में सर्दी,खांसी इत्यादि मरीजो के उपचार के साथ मलेरिया जांच की भी व्यवस्थाएं की गई है। इस हेतु प्रत्येक फीवर क्लीनिक में एक चिकित्सक सपोर्टिंग स्टाफ नियुक्त किया गया है। होशंगाबाद जिले में जिला चिकित्सालय होशंगाबाद में 1 तथा शहरी स्वास्थ्य केन्द्र होशंगाबाद में 2 फीवर क्लीनिक, इसी तरह सिविल अस्पताल इटारसी में 1, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र इटारसी में 1, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डोलरिया में 1 एवं विकासखंड सोहागपुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरीहरचंद में 1, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिवनीमालवा, बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर, बाबई, सुखतवा में 1-1 फीवर क्लीनिक केन्द्रो का संचालन किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं