Breaking News

होशंगाबाद - जिले में अभी तक 105.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज


होशंगाबाद/22,जून, 2020/-(अजयसिंह राजपूत) - जिले में पिछले 24 घंटे में 34.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में अभी तक अर्थात 1 जून से 18 जून को प्रात: 8 बजे तक 105.7 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि इसी अवधि में गत वर्ष मात्र 13.8 मि.मी. वर्षा हुई थी। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 18 जून तक तहसील होशंगाबाद में 177.9 मि.मी., सिवनीमालवा में 128.4, इटारसी में 38.2, बाबई में 89, सोहागपुर में 123.2, पिपरिया में 114.8, बनखेड़ी में 87.4, डोलरिया में 71.9 एवं पचमढ़ी में 120.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है । जिले के सामान्य औसत वर्षा 1311.7 मि.मी. है गत वर्ष 1 जून से 15 अक्टूवर तक जिले में कुल 1776.1 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।  

कोई टिप्पणी नहीं