Breaking News

होशंगाबाद - सिन्धु सेवा संगठन का सेवा कार्य निरंतर जारी



होशंगाबाद - (अमरलाल टेहलानी) - सम्पूर्ण विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है. भारत में भी करीब ४५ दिन से लॉक डाउन चल रहा है. सरकार और प्रशासन अपनी तरफ से लोगों की सुविधाओं के लिए अपने स्तर पर काम कर रहे हैं.

                   इस कोरोना काल में लॉक डाउन के दौरान सामाजिक संगठनों और स्वंय सेवी संस्थानों ने जो गरीबों और जरूरत मंदों की मदद और सेवा का जो बीड़ा उठाया है वह सचमुच गर्व करने योग्य है.

                  आज मुसीबत के मारे प्रवासी मजदूर पूरे भारत में एक जगह से दूसरी जगह अपने घरों की ओर जाने के लिए पैदल सड़कों पर निकले हुए हैं. क्या गर्मी क्या धूप सबका  सामना करते हुए ये बढ़ते चले जा रहे हैं अपने घर की ओर जिन्हें अब न भूख का डर है और न ही कोरोना महामारी का.

                  ऐसे ही कुछ मजदूरों के देवास से चलकर मुलताई जाने की खबर मिलते ही सिन्धु सेवा संगठन के सदस्य वहां पहुंचे और उन सभी को भोजन कराया. संगठन के अध्यक्ष अमरलाल टेहलानी ने बताया कि भोजन के बाद प्रशासन की मदद से सभी मजदूरों को एक गाड़ी से बैतूल भेजा गया है रास्ते के लिए सभी को फल भी वितरित किये हैं. 

कोई टिप्पणी नहीं