Breaking News

भिण्ड - लॉकडाउन में बदमाशों के हौसले बुलंद, पूर्व विधायक के रिश्तेदार पर किया हमला

भिण्ड - न्यूज़ एक्सप्रेस 18 - जहां प्रदेश कोरोना संकटकाल से जूझ रहा है। वही बदमाश, गैर-कानूनी काम करने वाले लोगों के भी हौसले बुलंद है। खबर आ रही है भिंड से जहां लॉकडाउन के बीच पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के परिजन पर कुछ हमलावरों ने हमला किया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

                        दरअसल शुक्रवार को 6 से अधिक लोगों द्वारा पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के परिजनों पर हमला किया गया। वही परिजनों के साथ मारपीट भी की गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला क्यों हुआ,लेकिन बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक कुशवाहा के परिवार का कोई सदस्य शराब के ठेके का काम करता हैं।जानकारी के अनुसार पैसे के विवाद को लेकर हमला किया गया हैं। हालांकि पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए हमलावरों की गाड़ी जब्त की गई है.और हमलावरों की तलाश जारी है।

                      

कोई टिप्पणी नहीं