Breaking News

रायसेन/ओबेदुल्लागंज - कोरोना वैश्विक संकट काल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता गीता पान्डेय बनी मिसाल



रायसेन/ओबेदुल्लागंज - (सत्येन्द्र पांडे) - एक ओर जहां कोरोना संक्रमण से सारा विश्व अपने स्तर पर तत्पर है। वही भारत में भी इस महामारी का प्रतिरोध करने में हर देशवासी अपने स्तर पर सहयोग और सेवाभाव की मिसाल प्रस्तुत कर रहे है। फिर चाहे वह सामग्री दान हो, राशिदान हो या सेवादान हर क्षेत्र से उदाहरणों की नयी इबारत सामने आ रही हैं।


                              ऐसा ही एक उदाहरण आज अब्दुल्ला गंज विकासखण्ड के  गौहरगंज उपस्वास्थ्य केन्द्र की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता श्रीमति गीता पान्डेय द्वारा प्रस्तुत किया है। जिन्होंने अपना एक दिन के वेतन सहित 1000 रुपये नगद राशि प्रधानमंत्री कोरोना केयर फंड में दान किये हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि श्रीमति पान्डेय के योगदान में उस जज्बे का परिमाण अधिक मायने रखता है जो हर व्यक्ति को सहायता हेतु आगे आने के लिये प्रेरित करता है।


                            श्रीमति पान्डेय के इस योगदान की ब्लाक मेडिकल अधिकारी श्री अरविंद सिंह चौहान ने भरपूर सराहना की और सभी के स्वप्रेरण हेतु आह्वान भी किया है। उन्होने यह भी बताया कि श्रीमति गीता पान्डेय के इस अमूल्य योगदान का उल्लेख आज के डेली मेडिकल बुलेटिन में भी किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं